श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 

कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक में प्राचीन गौशाला का नाम है श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।इस गौशाला की स्थापना हुई थी 1905 में। देखते-देखते 116 साल पुरानी हो गयी है श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।यह गौशाला मारवाड़ी समाज बंधुओं द्वारा स्थापित हुई थी।कटक के नया बाजार में स्थित है श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।

यहां वर्षों पहले एक प्रभात मंडल की स्थापना हुई थी।इसी प्रभात मंडल की तरफ से श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला परिसर में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग किया गया।सभी मंडल के सदस्यों, गौशाला की कार्यकारिणी के सदस्यों ने योग दिवस में योग कर इसमें हिस्सा लिया।

योग दिवस पर जिन लोगों ने प्रमुख रुप से भाग लिया उनमें प्रमुख हैं सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई, कोषाध्यक्ष सुरेश पोद्दार।इनके अलावा रतन संतुका, संजय संतुका,श्रीमती गणेश कंदोई, भीमसेन कमानी, अनिता कमानी इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *