ओडिशा के 26 जिलों के 64 नाम आज से बदले गये 223 साल पश्चात
कटक Cuttack था ,आज से हुआ Kataka
नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर
क्रांति ओडिशा मीडिया
अंग्रेज पूरे अखंड भारत को कब्जाने के बाद ओडिशा को कब्जाये 1803 में। अखंड भारत में अंग्रेज सबसे अंत में ओडिशा आये ,कब्जाये। उस समय ओडिशा की राजधानी कटक ही थी।सो उन्होंने कब्जाने के बाद अपने मनमाने ढंग से कटक की अंग्रेजी स्पेलिंग लिखी ,जो 223 साल बाद भी चलती रही। यहां तक कि अंग्रेजों के भारत छोड़ने के 79 साल तक,कटक की अंग्रेजी वही पुरानी गलती वाली चलती रही।
पिछले अनेक सालों से ओडिशा वासियों की तरफ से बारंबार मांग आरही थी कि 26 जिलों के 64 त्रुटि पूर्ण अंग्रेजों द्वारा दिये गये भूल स्पेलिंग को सुधारा जाये। लेकिन सभी जानते हैं कि हमारे देश में सरकारी कार्यालयों में कामकाज कितना जटिल है, पेचीदा है,लंबी टाइम लगने वाला है, कानूनी संशोधन की प्रक्रिया भी बहुत लंबी है।
इन सब बाधाओं को पार कर अब सरकार ने कल सरकारी गेजेट नोटिफिकेशन जारी किया है कि 26 जिलों के 64 नामों में अंग्रेजी स्पेलिंग संशोधन किया गया है। इसमें ही Cuttack बना है Kataka.


