जगत के नाथ जगन्नाथ एवं श्री जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा पुस्तकें लेखक नन्द किशोर जोशी ने सादर भेंट की पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज को 

कटक, पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में आज की श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में बहुत आनंद आया।कथा स्थल पर आरती पश्चात पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज को लेखक नन्द किशोर जोशी ने अपनी लिखित दो पुस्तकें सादर भेंट की। दोनों पुस्तकें भेंट कराने में मदद किये धर्मात्मा देवकीनन्दन जोशी एवं गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप के प्रमुख शंकर गुप्ता।

मैंने जीवन में अभी तक 11 पुस्तकें लिखी हैं। दसवीं पुस्तक का नाम है जगत के नाथ जगन्नाथ,यह पुस्तक 2023 में लोकार्पित हुई थी। मेरी ग्यारहवीं पुस्तक का नाम है श्री जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा।इस पुस्तक का लोकार्पण 2024 में हुआ था। दोनों ही पुस्तकें महाप्रभु जगन्नाथ एवं उनके मंदिर को समर्पित है।

आज की पुस्तक सादर भेंट कार्यक्रम में मेरे संग मेरी पत्नी नीरु जोशी भी थी। उल्लेखनीय है कि नीरु जोशी लोकप्रिय हिंदी डिजिटल न्यूज चैनल क्रांति ओडिशा मीडिया को चलाने वाली कंपनी क्रांति ओडिशा मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *