भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आज और कल यानि 11 जून और 12 जून को भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। तत्पश्चात आगामी 13 -14 जून को ओडिशा में मानसून बरसात का शुभागमन होगा और राज्य वासियों को भयंकर गर्मी से निजात मिलेगा।
संयोग से ओडिशा के बड़े पर्व पहली रज यानि 14 जून तक तो इन्द्र भगवान की कृपा होनी ही है। उल्लेखनीय है कि रज पर्व पर ओडिशा में हर साल बरसात होती ही है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 13-15 जून के मध्य मानसून बरसात ओडिशा के अनेक हिस्सों में पहुंचेगी। आगामी 19 जून तक मानसून वर्षा पूरी ओडिशा में प्रवेश कर लेगी।

