ओडिशा मौसम समाचार : 11जून तक मानसून वर्षा ओडिशा में 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 11जून तक ओडिशा में मानसून बरसात का शुभागमन होगा।अभी मानसून पूरे दक्षिण भारत में प्रवेश कर गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में भी मानसून प्रवेश कर गया है।

तटीय ओडिशा के कटक, जगतसिंहपुर, बालेश्वर जिलों में कल संध्या समय जोरदार अंधड़, आंधी, तेज हवा, बरसात देखने को मिली। इसके फलस्वरुप काफी हानि हुई है इन इलाकों में रहने वाले लोगों को।

आनेवाले3 दिनों तक ऐसा ही मौसम राज्य के अधिकांश हिस्सों में बना रहने का आकलन मौसम विभाग ने लगाया है। अंधड़, आंधी, तेज हवा, बरसात के प्रभाव से राज्य में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी गई है।

बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 41.7 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.6 डिग्री सेल्सियस। अंगुल शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.1 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *