ओडिशा मौसम समाचार  भयंकर गर्मी 27 मई तक  झारसुगुड़ा लगातार 45 डिग्री पार 

भुवनेश्वर, आजकल की भयंकर, जबरदस्त गर्मी से ओडिशा वासियों का हाल संपूर्ण रुप से बेहाल हो रखा है। सुबह से चुभन भरी कड़ी धूप निकल आती है और लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर होते हैं।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 27 मई तक राज्य में भयंकर, बेतहाशा गर्मी पड़ेगी। संपूर्ण पश्चिम ओडिशा में गर्मी इस कदर हावी हो रखी है, मालूम होता है कि जैसे आकाश से अग्नि बरसात हो रही है।

राज्य में झारसुगुड़ा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा लगातार कुछ दिनों से।कल यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 45.2 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर,टिटलागढ, बौद्ध शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस।

भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 39.3 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.8 डिग्री सेल्सियस। राज्य के 19 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *