सनातन संस्था का कार्य अद्भुत एवं हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है – पंडित गौरांग गौरीजी, कथावाचक, वृंदावन

बोकारो (झारखंड) – गयाजी, बिहार में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आध्यात्मिक आयोजन में वृंदावन से आई पंडित गौरांग गौरीजी के साथ बोकारो से सनातन संस्था के साधक श्री रणजीत सिंह ने भेंट कर संस्था के उद्देश्यों से परिचित कराया । इस अवसर पर भेंट स्वरूप उन्हें सनातन संस्था द्वारा सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित ग्रन्थ ‘संकल्प रामराज्य का’ दिया गया ।

संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है एवं इससे हिन्दू राष्ट्र के प्रादुर्भाव में अद्भुत योगदान मिलेगा । पंडित गौरांग गौरीजी कथा वाचन में बडे ही भावपूर्ण अर्थों में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनके द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों का सरल विश्लेषण करती हैं । श्री सोनल सिंहजी सपत्नीक एवं श्री पिंटू सिंह ने 23 मई तक चलनेवाले इस कार्यक्रम का आयोजन किया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *