उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन
कटक शाखा मुख्य चुनाव अधिकारी : श्री हनुमान सिंघी
अस्थाई कार्यालय : सिंघी ट्रेडिंग को. गोपालजी लेन, चौधरी बजार, कटक 753001
चुनाव सम्बन्धित अधिसूचना ( सत्र 2026-2028 )
उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कटक शाखा की रविवार दिनांक 25.10.2026 को आयोजित साधारण सभा में सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026-28 के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक अधिकारीयों सहित पाँच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन कर उन्हें यह दायित्व और अधिकार दिया गया कि वो विधिवत प्रकिया से चुनाव सम्पन्न करवायें।
इस अधिसूचना के माध्यम से उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कटक शाखा के सभी पंजीकृत सदस्यों को सूचित किया जाता है कि BYLAW को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त चुनाव की निम्नलिखित प्रक्रिया निर्धारित की गई है और इसी अनुसार चुनाव कराए जाएँगे।
1. नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि और समय :-
दिनांक 7.12.2026 सोमवार एवं 9.12.2026 बुधवार समय- सायं 5 बजे से 7 बजे तक
2. नामांकन पत्र दाख़िल करने की तिथि और समय :-
दिनांक 11.12.2026 शुक्रवार एवं 12.12.2026 शनिवार समय- सायं 5 बजे से 7 बजे तक
3. नामांकन पत्र जाँच और वैध नामांकन की घोषणा दिनांक 14.12.2026 सोमवार सायं 6 बजे
4. नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि दिनांक 15.12.2026 मंगलवार सायं 5 बजे से 7 बजे तक
5. वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा दिनांक 15.12.26 मंगलवार सायं 8 बजे
6. सभी प्रकार के चुनाव प्रचार दिनांक 25.12.2026 को रात्रि 10:00 बजे से पूर्णतः बंद रहेंगे
7. मतदान की तिथि और समय :-
दिनांक 27.12.26 रविवार प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक । स्थान मारवाड़ी क्लब
8. मतपत्रों की गणना दिनांक 27.12.26 सायं 5 बजे से
9. चुनाव परिणामों की घोषणा दिनांक 27.12.26 : मतगणना के पश्चात
प्रक्रिया 1 से 5 : अस्थायी कार्यालय
प्रकिया 7 से 9 : मारवाड़ी क्लब नीचे एवं ऊपर हॉल में
नामांकन पत्र दाख़िल करने के लिए कम से कम दस पंजीकृत सदस्यों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं ।
नामांकन पत्र का शुल्क रूपए 500.00 जमानत राशि – रुपए 10,000.00
नियमावली:
* अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र प्राप्त करने के इच्छुक सदस्य का एआईएमएफ राष्ट्रीय सदस्य होना ज़रूरी है। अगर कोई कटक
शाखा का साधारण सदस्य एआईएमएफ का राष्ट्रीय सदस्य नहीं है, तो कटक शाखा का दो साल पुराना सदस्य 1500 रूपए
शुल्क देकर तुरंत राष्ट्रीय सदस्य बन सकता है और सदस्य बनने के बाद चुनाव लड़ सकता है ।
* अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले सदस्य की आयु 45 साल से अधिक होनी चाहिये ।
* चुनाव में नामांकन पत्र भरनेवाले प्रार्थी को दस हज़ार रुपये ज़मानत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। नामांकन पत्र वापस या
चुनाव लड़ने पर कुल मतदान के 10% से अधिक मत प्राप्त होने पर प्रार्थी जमानत राशि वापस प्राप्त करने के हकदार होंगे।
* चुनाव में मत देने वाले सदस्य को वोट देते समय कोई भी एक सरकारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
* किसी भी परिस्थिति वश वाद विवाद होने पर चुनाव समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी
हनुमान सिंघी : – 9437017473
अन्य चुनाव अधिकारी : –
पवन कुमार तायल : – 9437021397 पुरूषोतम दास खेमानी : – 9861465355
ललित झंवर : – 9437077351 सत्यनारायण सिंघी : – 8249502259

