भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ओडिशा के आमलोग भयंकर गर्मी के मारे त्राहीमाम त्राहीमाम पुकार रहे हैं।
सुबह से ही धूप निकल आती है और वो भी कड़ी धूप। अपराह्न चार बजे तक लोग कड़ी धूप के कारण घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी पांच दिनों तक राज्य में भयंकर गर्मी का राज्य रहेगा। झारसुगुड़ा शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस।
राजधानी भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार। राज्य के 21शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।

