राष्ट्रघाती आतंकवादी स्लीपर सेल की गहन जांच की मांग को लेकर मा. श्री आदित्य रंजन, जिला उपायुक्त, धनबाद को ज्ञापन सौंपा

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ और धर्मांतरण की साजिश रोकें! – हिंदू जनजागृति समिति की झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री से मांग

धनबाद : नासिक, महाराष्ट्र की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण के लिए दबाव, गोमांस खाने की मजबूरी और नमाज पढ़ने के जो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, उनके पीछे की जहरीली जिहादी मानसिकता और संगठित अपराध को खत्म किया जाना चाहिए, *ऐसी मांग हिंदू जनजागृति समिति ने की है।* यह केवल नासिक तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई सहित देश की अन्य शाखाओं में फैला हुआ एक बड़ा ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ हो सकता है। इसके पीछे के ‘लव जिहाद’, ‘धार्मिक आतंक’ और ‘धर्मांतरण रैकेट’ की गहन जांच कर राष्ट्रव्यापी श्रृंखला का पर्दाफाश किया जाए, अन्यथा समिति जन-आंदोलन छेड़ेगी। *यह चेतावनी हिन्दू जनजागृति समिति ने श्री आदित्य रंजन, मा. जिला उपायुक्त, धनबाद के माध्यम से राज्य प्रशासन तथा पुलिस को दिए गए एक ज्ञापन के माध्यम से दी है।* इस अवसर पर समिति की ओर से सर्वश्री सूरज कुमार सिंह एवं डॉ. ब्रिजेश सिन्हा उपस्थित थे।

उक्त कंपनी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नासिक में 7 मिले हैं, तो अन्य शहरों में कितने होंगे? यह एक बड़ा ‘कॉर्पोरेट षड्यंत्र’ हो सकता है। जिन कंपनियों में हिंदू महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है और जहाँ ‘धार्मिक आतंक’ पैदा किया जाता है, उन कंपनियों का व्यावसायिक लाइसेंस रद्द कर उन्हें सील कर दिया जाना चाहिए। साथ ही, सरकार को राज्य की सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का तत्काल ‘विशेष सुरक्षा और धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिट’ करने का आदेश देना चाहिए।

प्रभु श्री राम के चरणों से पावन हुई नासिक की भूमि पर यदि ‘कॉर्पोरेट’ के नाम पर हिंदू महिलाओं का शोषण होता है, तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा। यदि प्रशासन ने इन अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वाली व्यवस्था पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू जनजागृति समिति समस्त हिंदू संगठनों के साथ मिलकर तीव्र जन-आंदोलन छेड़ेगी।

इसकी साथ समिति के सुराज्य अभियान अंतर्गत डिजिटल व्यसन के विषय में भी ज्ञापन सौंपा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *