ओडिशा मौसम समाचार ; दक्षिण अंडमान सागर में अंधड़ 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि दक्षिण अंडमान सागर में अंधड़ की सृष्टि हुई है।आगे जाकर 13-16 मई के बीच यह लघुचाप का रुप ले सकता है।

दूसरी तरफ पिछले 15 दिनों से लगातार रोज संध्या समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में अंधड़, आंधी,तेज हवा, बरसात के लगातार होते रहने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट देखी जारही है।

ऐसे में गर्मी का एहसास थोड़ा कम हो रहा है।आज तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में संध्या समय बरसाती मौसम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *