बंगाल में कमल फूल मुस्कुराया,जोड़ा फूल मुरझाया  कोलकाता की सड़कों पर जयश्री राम 

बंगाल में कमल फूल मुस्कुराया,जोड़ा फूल मुरझाया

कोलकाता की सड़कों पर जयश्री राम

नन्द किशोर जोशी

एक्जिक्यूटिव एडिटर

क्रांति ओडिशा मीडिया

कोलकाता,आज सुबह से कोलकाता की सड़कों पर, अनेक जगहों पर सूनसान नजारा देखने को मिला। सुबह १०-११ बजे तक सड़कों पर चुनावी गिनती पश्चात हंगामे के डर से अधिकांश दुकानें बंद रहीं।

धीरे-धीरे दोपहर के आसपास कुछ कुछ दुकानें खुली, भाजपा की गिनती में लिड आने पश्चात। भाजपा को साफ बहुमत दिखाई देने पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जश्न मनाना शुरु किया, लोगों में खुशी दौड़ी।अबीर , गुलाल खेला हुआ।बड़ी संख्या में अनेक समूह भाजपा का झंडा हाथ में पकड़ कर विजयी जुलूस निकाले ,जय श्रीराम के नारे लगे ,ढोल, नगाड़ों के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *