भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आजकल शीतलहर जारी है। ऐसे में राज्य के ८ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस के नीचे।
राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि और फुलबाणि शहर का निम्नतम तापमान रहा ६ डिग्री सेल्सियस।
कोरापुट का निम्नतम तापमान रहा ६•८ डिग्री सेल्सियस,सिमिलिगुडा ७•४ डिग्री सेल्सियस। आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तापमान में आज विशेष बदलाव नहीं है।

