ओडिशा मौसम समाचार : पश्चिम ओडिशा में शीतलहर तटीय ओडिशा में ठंड बढ़ी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी पश्चिम ओडिशा में आजकल शीतलहर चल रही है। झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, बरगढ़, बोलांगीर, कालाहांडी इत्यादि जिलों में शीतलहर जोरदार चल रही है।

दारिंगबाडि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही, यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ८ डिग्री सेल्सियस, अंगुल का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ९•६ डिग्री सेल्सियस।

ट्विन सिटि में भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•२ डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम इसी तरह का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *