ओडिशा मौसम समाचार : जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा तापमान ५•४ डिग्री पर २५ साल में सबसे ज्यादा ठंडा भुवनेश्वर

भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल शीतलहर चल रही है। चारों तरफ़ ठंड विराजमान है। राज्य में कंधमाल जिले की जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•४ डिग्री सेल्सियस।

संध्या होने के पहले ही पूरी ओडिशा में ठंड का राज कायम हो जाता है। राज्य के १० शहरों का निम्नतम तापमान १० डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। राज्य के १४ शहरों का निम्नतम तापमान १२ डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है।

झारसुगुड़ा, अनुगुल, कंधमाल जिले पूरी तरह से ठंड की गिरफ्त में आ गये हैं। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•९ डिग्री सेल्सियस। पिछले २५ साल में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा ठंडा रहा।कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•२ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *