ओडिशा मौसम समाचार : जाड़ा से थर-थर कांपा ओडिशा जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल शीत लहर चल रही है।जाड़ा से थर-थर कांप रहा है ओडिशा। राज्य के १३ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १२ डिग्री सेल्सियस के नीचे।

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में भी ठंड बढ़ी। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस। कंधमाल जिले का जि उदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•८ डिग्री सेल्सियस।आज भी ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ने के आसार नजर आरहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *