भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि मयूरभंज जिले के शिमिलिपाल जंगल एरिया में तापमान ३ डिग्री सेल्सियस पर रहा। यहां के जंगल में तुषारपात भी देखा गया।यह ओडिशा का उत्तरी हिस्सा है ।

वहीं दक्षिणी हिस्से में दारिंगबाडि ८ डिग्री सेल्सियस पर रहा। यहां हर साल कुछ दिनों के लिए बर्फबारी भी होती है।यह कंधमाल जिले में आती है।फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ९ डिग्री सेल्सियस।
राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा १०•२ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १०•३ डिग्री सेल्सियस। राज्य के २२ शहरों का तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे।कटक का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•८ डिग्री सेल्सियस।
