कटक, आज पवित्र गौपाष्टमी के उपलक्ष्य में नया बाजार स्थित श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला की तरफ से एक गौपूजन समारोह हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय मारवाड़ी क्लब में आयोजित हुआ है।आज सुबह आठ बजे के पहले से ही गौभक्तों का यहां बड़ी संख्या में जमावड़ा देखने को मिला।इन गौभक्तों में बड़ी संख्या महिला गौभक्तों की रही थी।
मारवाड़ी क्लब के सचिव,कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट तथा गौशाला के वाइस प्रेसिडेंट संजय शर्मा एवं उनकी पूरी टिम आयोजन में बहुत सक्रिय रही। संजय शर्मा के नेतृत्व में सफल संचालन गौपूजन समारोह संपन्न हुआ।बड़ी संख्या में गौभक्तों की पूरी टिम संचालन में सहयोग दे रही थी।सभी गौभक्तों के लिए जलपान की भी उचित व्यवस्था रही।सभी गौभक्त प्रसन्न दिखाई दिए यहां गौपूजन कर।
गौरतलब है कि आज संध्या समय नया बाजार स्थित गौशाला परिसर में मुख्य समारोह आयोजित है। उसमें गौभक्तों की अपार भीड़ हर साल की तरह इस साल भी होगी।यह एक तरह से कटकी लोगों के लिए मिनि बालियात्रा है।

