ओडिशा मौसम समाचार : तूफान से बाल-बाल बचा ओडिशा आंध्रप्रदेश में तूफान लैंडफोल गजपति जिला सर्वाधिक क्षतिग्रस्त

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि तूफान के संकट से ओडिशा बच गया, विपदा टल गई। लेकिन तेज बारिश,तेज हवा के चलते ओडिशा के अनेक हिस्सों में क्षति पहुंची है।

आवागमन में अनेक तकलीफों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दक्षिण ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में पत्थर पहाड़ से सड़क मार्ग पर गिरे हैं। आवागमन में बहुत मुश्किल हो रही है।एनडिआरएफ ,ओड्राफ की टिम सड़कों से अवरोध हटा रही है।

आज भी तटीय ओडिशा समेत राज्य के अनेक हिस्सों में और खासकर दक्षिण ओडिशा में रुक रुक कर बरसात हो रही है। आंध्रप्रदेश के नर्सापुरम में जमीन स्पर्श किया तूफान मोंथा। हवा की गति रही १०० किलोमीटर प्रति घंटे।

मुख्यमंत्री मोहन ने तूफान, बरसात प्रभावित हिस्सों पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी, चर्चा की है।रेल मंत्री अश्विनी ने भी मुख्यमंत्री मोहन संग फोन पर चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *