भुवनेश्वर, आजकल राज्य में अजब-गजब मौसम समाचार चल रहा है। एक तरफ तो यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार दिन में गर्मी पड़ रही है , वहीं दूसरी ओर रात में गर्मी का एहसास कम होता है, तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जारही है।

राज्य के तीन शहरों का तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। चांदबाली राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस, नयागढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस।