भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से आसमान साफ रहेगा तथा गर्मी बढ़ेगी। गर्मी दिन और रात दोनों समय आज से बढ़ेगी।आज से तापमान में वृद्धि शुरु होगी तथा आगामी १३ मार्च तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।

आज से १३ मार्च के बीच तापमान में ४-६ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी दिन के समय। रात्रिकालीन तापमान २-४ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। राज्य में मालकानगिरि सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•५ डिग्री सेल्सियस।