ओडिशा मौसम समाचार लघुचापी बरसात २४ अगस्त तक

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में लघुचापी बरसात लगातार जारी है।कल दक्षिण ओडिशा के कोरापुट और उत्तर ओडिशा के मयूरभंज जिलों में ताबड़तोड़ बरसात हुई थी।

कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात का असर कम दिखाई दिया। लेकिन आज सुबह से हल्की बारिश रुक रुक कर हो रही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २४ अगस्त तक राज्य में बरसात का असर दिखाई देगा।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•१ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *