ओडिशा मौसम समाचार : मानसून बरसात बढ़ेगी १४ जून से

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है आगामी १४ जून से राज्य में मानसून बरसात सक्रिय होगी, अर्थात बढ़ेगी।कल बिजली चमकने, बज्रपात होने के कारण राज्य में ३ लोगों की मौत हो गयी है तथा ३ लोग घायल भी हुए हैं ,राज्य के अलग-अलग हिस्सों से।

आज प्रशासन ने २२ जिलों को बज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी है।कल संध्या समय ट्विन सिटि में हल्की बारिश हुई है।आज भी ट्विन सिटि में बरसात की संभावना दिखाई देरही है।

राज्य में सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। झारसुगुड़ा एवं हीराकुद का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•७ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *