ओडिशा मौसम समाचार : भयंकर गर्मी जारी

भुवनेश्वर, संपूर्ण ओडिशा में भयंकर गर्मी जारी है।ऐसा लग रहा है, जैसे आसमान से आग की वर्षा हो रही है। सुबह से ही धूप निकल आती है, धीरे-धीरे धूप कड़ी हो जाती है।ऐसे में सड़कों पर वाहनों की कमी देखी जा रही है।

राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•० डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *