भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल भयंकर गर्मी पड़ रही है। पूरी ओडिशा गर्मी से झुलस रही है।बढ़ी,चढ़ी गर्मी के कारण पूरी ओडिशा छटपटा रही है। सुबह साढ़े ६ बजे से धूप निकल आती है,जो देखते-देखते एक डेढ़ घंटे में कड़ी हो जाती है।कड़ी धूप करीब करीब संध्या ४ बजे तक अपना गर्मी वाला जलवा बिखेरती रहती है।
ओडिशा का अधिकांश इलाका आजकल गर्मी से त्रस्त दिखाई दे रहा है। अधिकांश जगहों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। तटीय ओडिशा में चिपचिपी से लोग ज्यादा परेशान हैं।
संबलपुर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•९ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।

