ओडिशा मौसम समाचार २८ फरवरी तक हल्की बारिश

भुवनेश्वर,अगले २४ घंटे में उत्तर ओडिशा, तटीय ओडिशा तथा दक्षिण ओडिशा के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं,ऐसा राज्य मौसम विभाग का आकलन आया है।

बीते कल बालेश्वर और मयूरभंज जिले के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई थी। आगामी २८ फरवरी तक राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *