
कटक मारवाड़ी समाज के द्वारा माणिक घोष बाजार स्तिथ मारवाड़ी क्लब में 76 वां गणतंत्र दिवस पालन किया गया | कटक मारवाड़ी समाज के युवा अध्यक्ष संजय शर्मा ने ध्वजा रोहण के सहित बच्चे लोगो के बीच सतरंज प्रतियोगिता भी उदघाटन किया |
इस पवित्र गणतंत्र दिवस के मोके पर उन्होंने समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की है | प्रथम – यदि कोई बच्चे को खेल कूद में राज्य और जातीय स्तरीय पर किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो उसे सभी प्रकार की सरकारी मदद दी जायेगी | द्वितीय – यदि कोई भी बच्चा पढ़ने में इच्छुक है और वह आगे पढ़ना चाहता है यदि वह आर्थिक संकट से परेशान है तो उसे उसकी पढ़ाई के ऊपर सभी प्रकार की आर्थिक सहयता प्रदान की जायेगी | तृतीय – अगले महिने से आयुष्मान योजना शुरू होने जा रही है यदि कोई भी समाज के वयक्ति को आयुष्मान कार्ड पाने में सरकारी कठिनाई होती है तो वह तुरंत अस्थायी कार्यालय मारवाड़ी क्लब में आकर संपर्क करे |
इस 76 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर कटक मारवाड़ी समाज के द्वारा विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया गया | जिसमे स्केटिंग खेल मुख्य आकर्षण रहा है | बच्चे लोगो ने स्केटिंग माध्यम से गिरते और उठते हुए वहॉं उपस्तिथ सभी को खूब आकर्सण किया |

