कटक, राष्ट्रीय भावना,राष्ट्र प्रथम की भावना, भारत प्रथम, सनातन प्रथम की भावनाओं से ओत-प्रोत संगठन का नाम है राष्ट्रीय विचार मंच।इसी राष्ट्रीय विचार मंच की तरफ से कल भारत का गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

लोकप्रिय न्यूज चैनल क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में आयोजित उत्सव में अनेक मान्यगण्य व्यक्तियों ने हिस्सेदारी निभाई। राष्ट्रीय विचार मंच के सलाहकार, ओडिशा भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल ने तिरंगा झंडा फहराया।
तिरंगा झंडा फहराने पश्चात जन-गण मन राष्ट्र गान हुआ। इसके पश्चात राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम, जयहिंद के नारों से पूरा एरिया गुंजायमान रहा।
समारोह में गौरवमय उपस्थिति रही प्रेसिडेंट नन्द किशोर जोशी की। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट दिनेश जोशी, वाइस प्रेसिडेंट सुभाष केडिया,जोएंट सेक्रेटरी विजय अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी अनिल गोयनका की।
गौरवमय उपस्थिति रही समाजसेवी उषा लाडसरीया, गौभक्त गोपाल बंसल,गौ भक्त राज कुमार बथवाल,कवि पुरुषोत्तम अग्रवाल, समाजसेवी ओम् प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पाटोदिया,बिमल कुमार सिंघानिया ,अरुण कुमार अग्रवाल,टिकि दुनिया पत्रिका की संपादिका की । कार्यक्रम में कवि पुरुषोत्तम अग्रवाल ने देश प्रेम की सुंदर कविता का पाठ किया।
कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी देश प्रेमियों ने लजीज जलपान का आनंद लिया गया बच्चों संग।