रमा बजाज एवं प्रदीप बजाज की बेटी के रहस्यमय मृत्यु पर महिला संगठनों ने पुलिस से जांच एवं करवाई की मांग की

कटक, ८ जनवरी को कटक में अत्यन्त घृणित और अमानवीय घटना घटी, रमा बजाज एवं प्रदीप बजाज की सुपुत्री प्रियांशु बजाज की असामयिक रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई।

मृतक की माँ रमा बजाज ने सभी महिला समितियों एवं समाज से गुहार लगाई है कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं ताकि समाज में आगे कोई एक और बेटी ऐसे दहेज का शिकार ना हो । रमा बजाज की गुहार पर आज मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति कटक शाखा के नेतृत्व में कटक की सारी महिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिल कर एक सभा की जिसमें इस तरह के कृत्य की घोर निंदा की गई । विशेष रूप से तेरापंथ महिला मण्डल, माहेश्वरी महिला मंडल,अंनपूर्णा गौ शाला महिला समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कटक शाखा, कटक सृजन शाखा, कटक सी डी ए शाखा, अग्रवाल महिला समिति गीता ज्ञान मंदिर कटक, अहिंसा भवन महिला मण्डल, लायंस क्लब ऑफ़ कटक पर्ल, फ्रेंड्स एवं ट्राईबल महिला समिति कटक,कटक वेलवेट, गुजराती महिला समाज ,के तत्वावधान में आयोजित सभा में सभी ने प्रशासनिक अधिकारियों से मीडिया के माध्यम से विनती की है कि आप लोग कृप्या करके इस बेटी को इंसाफ़ दिलाने में मदद करें , दोषियों को उपयुक्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत ना करें ।

कटक की उपस्थित सभी महिला समिति की सदस्यों ने माँ रमा को आश्वासन दिया कि इस दुःखद घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ हैं,जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना की पूरी तरह निंदा करते हुए कहा कि पूरे भारत की मारवाड़ी महिला समिति की सदस्या रमा बजाज के परिवार के साथ हैं एवं दोषियों को सजा दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगी । महिला सदस्यों ने माँ रमा के साथ कटक डी सी पी से भी मुलाक़ात की है एवं सीडीए २ थाना में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *