भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल यानि ५ नवंबर को बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात के सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। इसके प्रभाव से आगामी १० नवंबर तक कुछेक जगहों पर बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
आज,कल , परसों राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात्रिकालीन तापमान में २-३ डिग्री तक गिरावट देखी जायेगी।फुलबाणी,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १६•५ डिग्री सेल्सियस।
कल सुबह भुवनेश्वर में एक हल्का भूकंप आया था,इसकी चर्चा जोरों से हो रही है , लेकिन कन्फर्म नहीं है।

