ओडिशा मौसम समाचार ५ नवंबर को बंगाल की खाडी में लघुचाप

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ५ नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप के उठने की संभावना दिखाई देरही है। इसके प्रभाव से तामिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल में जोरदार बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं ७-११ नवंबर के बीच।

ओडिशा पर इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। ओडिशा का आसमान आगामी एक सप्ताह तक साफ रहेगा। मौसम सुहावना बना रहेगा।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•४ डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *