भद्रक अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव संपन्न

, भद्रक में अग्रकुल शिरोमणि श्री श्री श्री अग्रसेन महाराज जी की 5180वी जयंती बड़े धूम धाम से स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में मनाई गई । नवरातों के पहले दिन होने वाली यह जयंती बड़ी खास होती है अग्रवाल समाज के लिए । महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज के संस्थापक है को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज थे । भद्रक अग्रवाल समाज द्वारा पिछले 40 सालों से यह दिन बड़े उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है ।

श्री सजन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जयंती महोत्सव शानदार रहा । अग्रवाल प्रतिभा सम्मान , वरिष्ठ नागरिक सम्मान , नव विवाहितों को अभिनंदन , दिवंगतों को श्रद्धांजलि , आदि जैसे सम्मान कार्यक्रम समाहित रहते है । फैंसी ड्रेस , डांस , जैसे प्रतियोगिता , पारंपरिक कार्यक्रम , पुरस्कार वितरण के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया सभी ने । कार्यक्रम का संचालन महक और शुभम पटवारी ने बखूबी किया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इन दोनों ने ही 15 दिनों के अथक प्रयास से छोटे बच्चों से ले कर बढ़ो ने अपना पूर्ण सहयोग दिया ।

सजन कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफलता का श्रेय सभी सदस्यों को देने हुए आने वाले समय में बेहतर और भव्य कार्यक्रम समाज हित में करने की बात कही ।

-भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *