महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव समारोह 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

कटक, महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव समारोह 2026 के भव्य एवं सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय के लिए बुधवार, 7 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे गीता ज्ञान मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रतियोगिताओं की संयोजक श्रीमती रितु अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी सभा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सराहा। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 100 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना पंजीकरण कराया है तथा प्रतिभागियों में इन प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताओं में भजन, फास्टेस्ट कुकिंग, कविता, श्लोक, स्केटिंग, किड्स फैशन शो, “अग्र रील बनाओ”, “राम-राम लिखो”, स्पॉट क्विज सहित अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुंदर मंच मिलेगा।

प्रतियोगिता के आयोजन स्थल के संबंध में गीता ज्ञान मंदिर के चेयरमैन श्री स्वदेश अग्रवाल जी ने जानकारी दी कि महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव से संबंधित प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए गीता ज्ञान मंदिर का प्रांगण सदैव उपलब्ध रहेगा। यह घोषणा उपस्थित सदस्यों के लिए विशेष उत्साहवर्धक रही।

वहीं, गीता ज्ञान मंदिर के अध्यक्ष श्री विजय खंडेलवाल जी ने आयोजन को अधिक मनोरंजक एवं यादगार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किया जाएगा। इस पहल से प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।

 

प्रतियोगिताओं के मुख्य संयोजक श्री सुशील संतुका एवं सह-संयोजक श्रीमती रितु अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताए साम 3बजे आरंभ कर दि जायेंगी, प्रतियोगिता आयोजीत के मुख्य संयोजक श्री सुशील संतुका जी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को 11 अक्टूबर को मारवाड़ी क्लब में आयोजित महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में , श्री महेंद्र अग्रवाल, श्री सचिन उदयपुरिया,श्री मनोज अग्रवाल श्रीमती बीना अग्रवाल, श्रीमती ज्योति खंडेलवाल, श्रीमती रिद्धि अग्रवाल, श्रीमती रूपम अग्रवाल, श्रीमती रितु बजाज, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती पिंकी मोदी सहित अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक का वातावरण उत्साह, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि महाराजा अग्रसेन जन्म महोत्सव समारोह 2026 न केवल भव्यता का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज की प्रतिभाओं, संस्कारों और एकता का भी जीवंत उत्सव सिद्ध होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *