भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 9 तारीख तक राज्य में धूप, कड़ी धूप बरकरार रहेगी। तत्पश्चात आगामी विजय दशमी के दिन बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।
कल राज्य के 8 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस के पार। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.1 डिग्री सेल्सियस तथा पुरी शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 36.2 डिग्री सेल्सियस।

