राष्ट्रहित के संकल्प के साथ ३०० कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक,१०८ कुण्डीय वैदिक यज्ञ का किया गया अनुष्ठान

कटक,  पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की जिला इकाई , पतंजलि योगपीठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रहित एवं देश में चारित्रिक शुचिता के संवर्धन के अभिप्राय से भारत स्वाभिमान. पतंजली योग समिति, महिला पतंजली योग समिति,युवा भारत एवं पतंजली किषान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सह-राज्य प्रभारी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी शिशिर जेना,प्रभारी निमांई जेना,प्रभारी बिचित्र साहू, साधारण सम्पादक किशोर सागर,संगठन सम्पादक शिवाजी सत्य शडंगी, सी.एच.वसन्ता, प्रियब्रत राउतराय,प्रसन्न भुईयां,प्रमोद दास, आदि के नेतृत्व में 300 कलशों से जलाभिषेक और तदुपरांत १०८ कुण्डीय भव्य वैदिक यज्ञ का अनुष्ठान भी किया गया।इस आयोजन में शरत चंद्र पंडा,अरविन्द पंडा,आशीश मोहन्ती,श्रीधर पंडा,सागर नायक,त्रिनाथ दास,अमुल्य मोहन्ति, कविता करण, गीतांजलि शतपथी, छबिलता जुझारसिंह,रामचन्द्र साहू,प्रकास साहू ,अंजली मिश्र, ममता चौधरी,सीमन्त आचार्य, आदि नें कार्यक्रम परिचालना में सहयोग किया।

जलाभिषेक के लिए सभी भाई/बहन कार्यकर्ताओं/कांवड़ियों ने काठजोडी नदी से पूजार्चना कर अपनें कलशों मे जल लिया और कटक भुवनेश्वर हाइवे पर भाणपुर स्थित श्री शर्वेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर देवों के देव महादेव का जलाभिषेक एवं भव्य वैदिक मंत्रो के साथ यज्ञ अनुष्ठान किया। शर्वेश्वर मंन्दिर परिचालना समिती एवं बोलबम् सेवा ट्रष्ट की तरफ से सभापति संजय अग्रवाल संजोजक भगवती प्रसाद संतुका,पवन कुमार धानुका,दीनदयाल क्याल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं विजय संतुका आदि ने कावडियों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडी।

 

यह कार्यक्रम समाज चारित्रिक संवर्धन, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला रहा।कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ एवं राष्ट्रकल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *