ओडिशा मौसम समाचार  एक बार फिर से आया लघुचाप  अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी लघुचाप 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप की सृष्टि हुई है। इसके प्रभाव से ओडिशा में बरसात का की मात्रा बढ़ेगी। इसके लिए प्रशासन ने जनता को आगाह किया है।

 

आगामी 20 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात,तेज बरसात के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।बीते कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत तटीय इलाकों के अधिकांश हिस्सों में बरसात हुई थी।

 

आज भी सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसाती बादल छाये हुए हैं, बरसात,बड़ी बरसात होने का आकलन किया गया है।

 

अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी एक लघुचाप के बंगाल की खाड़ी से उठने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *