कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक की जानी-मानी,जानी -पहचानी संस्था आप और हम आयोजन कर रहे हैं इसी पवित्र श्रावण मास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ,भोले बाबा का महारुद्राभिषेक एवं भव्य शिवजी का मनोरम, श्रृंगार दर्शन।
दो दिवसीय कार्यक्रम तुलसीपुर स्थित स्थानीय जेबिएस गार्डन में आयोजित होंगे हर साल की तरह। दोनों दिनों का भव्य कार्यक्रम आगामी 8 अगस्त 2026 , शनिवार को है एवं आगामी 9 अगस्त 2026, रविवार को है।
प्रथम दिवस का कार्यक्रम शनिवार संध्या 4 बजे से है ,यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे तक चलेगा।इस कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के लिए पधार रहे हैं श्री अंकित जी शर्मा, ग्वालियर, मध्यप्रदेश से।

दूसरे दिन के यानि रविवार के कार्यक्रम में है महारुद्राभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन।यह भव्य ,अनन्य कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजित है ।इस अनुपम कार्यक्रम का संचालन 51 पंडितों के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालन करने के लिए बनारस और कोलकाता से विद्वान पंडित आ रहे हैं।
इस अनोखे, विशाल,भव्य , आध्यात्मिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक हैं आपकी जानी मानी,चहेती धार्मिक अनुष्ठान आप और हम।आप और हम संस्थान ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि दोनों दिनों के भव्य कार्यक्रम में पधारें,बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

