अणुव्रत समिति कटक वार्षिक साधारण सभा सत्र 2025-2027

अणुविभा द्वारा निर्देशित साधारण सभा का अणुव्रत समिति कटक द्वारा आज 28 जून 2026 को स्थानीय तेरापंथ भवन में अध्यक्ष संतोष सिंघी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यगण, साधारण सदस्यगण, प्रभारी गण, परामर्शगण की उपस्थिति रही। आज की वार्षिक साधारण सभा का प्रारंभ अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान से हुआ। सभा के उपाध्यक्ष , अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री मालचंद जी सिंघी द्वारा अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया। निर्देशित प्रारूप के अनुसार गत कार्यवाही का वाचन मंत्री वर्षा मरोठी द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष जी सिंघी द्वारा अध्यक्षीय स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। मंत्री प्रतिवेदन वर्ष 2025-2026 की प्रस्तुति मंत्री वर्षा मरोठी द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष खेमचंद जी चोपड़ा द्वारा वर्ष 2025-2026 के अंकेक्षित खाता -पत्रों की प्रस्तुति एवं स्वीकृति सदन द्वारा प्राप्त की गई। अणुविभा द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों जैसे ACC अणुव्रत creativity कॉन्टेस्ट 2026 के बारे में संयोजिका ममता जी दुधोरिया द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

सुश्री निहारिका जी सिंघी द्वारा 26 जून 2026 से 15 जुलाई तक अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा संचालित “ELEVATE -Experience the Real High”अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जन-जागरण अभियान है। अणुविभा कार्यसमिति सदस्य श्री मुकेश जी डूंगरवाल द्वारा अणुव्रत साधना शिविर (15 से 21 जुलाई 2026 लाडनूं )के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में आभार ज्ञापन पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख श्रीमती मंजू जी पटावरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *