भुवनेश्वर, ओडिशा मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात हो रही है। कहीं कम तो कहीं बहुत कम बरसात हो रही है। लेकिन मानसून बरसात तो हो ही रही है।ऐसे में लेकिन गर्मी के प्रकोप में ज्यादा फर्क नजर नहीं आया।
लोगों को गर्मी के मारे जितनी परेशानी होती थी ,आज भी हो रही है।बल्कि तटीय ओडिशा में गर्मी के साथ साथ चिपचिपाहट से भी आमलोग परेशान होरखे हैं। वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई है।
कल स्नान पूर्णिमा के दिन श्री जगन्नाथ पुरी में लाखों भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला।इसी भक्तों के जमावड़े को भयंकर गर्मी से दो-चार भी होना पड़ा।

