गोपीलाल अग्रवाल की मरणोपरांत नेत्रदान,समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश

कटक, कल संध्या समय कटक बांका बाजार निवासी गोपीलाल अग्रवाल का वार्धक्यजनित रोग के कारण गो लोक गमन हुआ।वे स्वर्गीय गुलाबराय अग्रवाल के पुत्र थे।उनकी 86 साल की उम्र थी।

गोपीलाल जी के पुत्र दीपक अग्रवाल एवं परिवार जनों ने एक अनुकरणीय उदाहरण समाज के सामने पेश किया। मरणोपरांत स्वर्गीय गोपीलाल अग्रवाल जी की दोनों नेत्रों को दान किया गया।इन आंखों से दो लोग इस खुबसूरत दुनिया को भली-भांति देख सकेंगे।

 

तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से दृष्टि दान संस्था के द्वारा उनकी आंखें दान करवायी गयी ।पूरे समाज की ओर से दीपक अग्रवाल एवं उनके पूरे परिवार को साधुवाद, धन्यवाद।पूरा समाज दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *