कटक, आजकल ऐतिहासिक नगरी कटक की पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।रोज हजारों भक्तों का जमावड़ा यहां 4-5 घंटे कम से कम होता ही है अपराह्न समय। उपरोक्त श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन गुप्ता परिवार तथा एसजिबिएल ग्रुप द्वारा किया गया है।

यहां पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में भक्तों को चाय,पानी , अल्पाहार देने की जिम्मेदारी कटक की धार्मिक, सामाजिक संस्था रंग रसिया मंडल ने अपने उपर ले रखी है। करीब दोपहर से ही भक्तों को सेवा देने हेतु मंडल के सभी सदस्य सक्रिय हो जाते हैं। संध्या समय कथा विश्राम पश्चात ही इनका सेवा केन्द्र बंद होता है।

सेवाभावी संस्था रंग रसिया मंडल के कार्यकर्ता हैं मनोज दुगड़, अशोक लड्डा,राधाकिशन सादानी, जगदीश बाहेती,संजय गुलगुलिया,जुगल झंवर,अमित जालान,विकाश वर्मा,कमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,विमल बेद, मनीष सादानी।


