नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की पार्ट 1 आज , नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की पार्ट 2 कल,
मिनी बालियात्रा आज और कल भी रहेगा
पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में नन्द के आनन्द भयो की धूम रही। सनसाईन फिल्ड में आज कटक प्रसिद्ध बालियात्रा का नजारा देखने को मिला।लगता था जैसे बालियात्रा का छोटा रुप उतर कर पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में आगया है।

रोजाना की तरह पूज्य इंद्रेश जी महाराज के आगमन पश्चात शंख ध्वनि हुई, संस्कृत में श्लोक बोले जाने लगे। तत्पश्चात हमेशा की तरह महाप्रभु जगन्नाथ के पट खुले और भक्तों में उत्साह जागा।जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ भक्तों द्वारा बारंबार बोला गया ऊंचे ऊंचे स्वरों में।

आज सच्चे दरबार में पधारे थे माता वैष्णोदेवी मंदिर के दो विशिष्ट पुजारी ,पुरी श्रीमंदिर संचालन समिति के सदस्य पंडित श्री महेश साहु,श्रीश्री यूनिवर्सिटी से भक्त चैतन्य महाराज।

स्नान पूर्णिमा के दिन ठाकुरजी अपने एक भक्त का मान रखते हुए गजवेश धारण करते हैं।इसकी महिमा विस्तार से वर्णन किये इंद्रेश जी महाराज। जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी भवतु में। ठाकुरजी को हर परिस्थिति में प्रणाम करना चाहिए। ठाकुरजी को सुख में भूलो नहीं,दुख में भी भूलो नहीं।

आज नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की खूब जमा। इंद्रेश जी महाराज व्यासपीठ से उतर कर नीचे आये और भक्तों के बीच नन्द के आनन्द भयो भजन जोर शोर से बोला जाने लगा। भक्तों में खूब उत्साह जगा, आयोजक भी खूब आनंद लिये समस्त भक्तों संग। भक्तों पर पवित्र हल्दी जल छिडका गया ,चोकलेट बांटे गए।

बाकी दूसरे पार्ट की रिपोर्टिंग कल दिन में होगी।

