कटक मारवाड़ी समाज -कटक, का शीतल पेयजल छत्र शिविर का उद्घाटन सम्पन्न

कटक मारवाड़ी समाज कटक के अध्यक्ष संजय शर्मा ने श्रीसत्यनारायण भगवान की साक्षी में नारियल पधार कर समाज की ओर से आयोजित शीतल पेयजल छत्र शिविर का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न किया ।

अप्रैल माह की गर्मी तथा आगे और भी भीषण गर्मी तथा चिलचिलाती धूप के मद्देनजर, राह चलते राहगीरों और आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कटक मारवाड़ी समाज , आज दि०- 17अप्रैल ‘2026 को प्रातः 10:30 बजे से “नया सड़क” स्थित “सत्यनारायण मंदिर” के पास एक “शीतल पेय छत्र शिविर” प्रारंभ कर रही हे । आज शिविर में शीतल पेयजल, मीठी दही लस्सी, एवं रोज लस्सी के करीब साढ़े तीन हजार ग्लास वितरित किए गये । यह शिविर आगामी कम से कम 2 माह निरन्तर अपनी सेवा प्रदान करेगा । इस शिविर में गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल पानीय जल के अलावा किसी दिन दही पानी, या दही लस्सी, शरबत, नींबू पानी, आम का पणा , बेल का शरबत, तरबूज आदि गर्मी से राहत दिलानेवाली वस्तुओं का नित्य वितरण किया जायेगा ।

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल,अविनाश खेमका, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जालान,दिनेश जोशी, पवन चौधरी, सज्जन वर्मा, गोविंद पासोरिया, भूतपूर्व अध्यक्ष किशन मोदी, कार्यकारिणी के सदस्य अशोक चौबे, मयंक अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,राजकुमार सुल्तानिया,रामगोपाल अग्रवाल, राकेश जैन,विजय शर्मा ,मनोज शर्मा, अमित शर्मा – पीन्टू, ईश्वर शर्मा,पवन कुमार वर्मा, राजा शर्मा,जय प्रकाश सैन, राकेश जैन,ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश वर्मा,मालीराम शर्मा आदि उपस्थित थे ।

अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि कटक मारवाड़ी समाज आजतक जमीनी स्तर पर समाजहित के प्रकल्पों पर काम किया है एवं आगे भी ऐसे ही कार्य करता रहेगा , साथ ही उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज की मातृशक्ति एवं युवाशक्ति से अनुरोध किया कि नित्य जलछत्र शिविर में उपस्थित रहकर जनहित में अपनी सेवा प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *