भुवनेश्वर, परसों ओडिशा की उत्तर दिशा से मानसून बरसात का राज्य में शुभागमन होगया है। कुछेक जगह हल्की बारिश भी देखी गई है। लेकिन कल से मानसून बरसात कुछ राह भटक गई है या धीमी गति पकड़ ली है।यह एक चिंता का विषय है।
ऐसे में राज्य के पांच शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।भवानीपटना सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस। बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.4 डिग्री सेल्सियस।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।कल रात मानसूनी बादल कटक -भुवनेश्वर आकाश पर गड़गड़ाते रहे लेकिन बरसे नहीं।

