BIG BREAKING : कटक एससीबी मेडिकल में भयंकर आगजनी, 10 मरीजों की मौत

कटक, कटक के एससीबी मेडिकल में भयंकर आगजनी। आग में 10 मरीजों की जान चली गई। ट्रॉमा केयर प्रथम वार्ड में स्थित आईसीयू में लगी थी आग।

आधी रात को अस्पताल में लगी थी आग। आगजनी के बाद आईसीयू में स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। मरीजों की जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे थे।आईसीयू के अंदर फंस गए थे मरीज।

स्थानांतरण के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई थी। स्थानांतरण के बाद अन्य 3 मरीजों की मौत हो गई है, ऐसी जानकारी दी है मुख्यमंत्री ने। आईसीयू के अंदर से गंभीर अवस्था में मरीजों को बचाया गया था।

शॉर्ट सर्किट से आगजनी हुई होने का प्राथमिक जांच में पता चला है। आगजनी की खबर मिलते ही आग को काबू करने पहुंची अग्निशमन दस्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *