भुवनेश्वर , राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल कालबैशाखी यानि चक्रवाती तूफान के चलते बारिपदा ,अंगुल एरिया में काफी नुकसान हुआ है। भुवनेश्वर में भी कालबैशाखी जनित तेज हवा,हल्की बारिश देखने को मिली थी।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में चक्रवाती तूफान यानि कालबैशाखी जनित तेज हवा, बिजली चमकेगी, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।ऐसे मौसमी हालात आगामी २० मार्च तक दिखाई देने के आसार हैं।इसी दरम्यान तापमान में ३-५ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जायेगी।

