ओडिशा मौसम समाचार : बोलांगीर सबसे ज्यादा गर्म ४३•२ डिग्री पर,  आज सुबह कटक में हल्की बारिश 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह कटक समेत तटीय इलाकों के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली है। राज्य में बोलांगीर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•२ डिग्री सेल्सियस।

बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•६ डिग्री सेल्सियस, अंगुल, तालचेर,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•५ डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•४ डिग्री सेल्सियस।

राउरकेला शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•२ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•७ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•० डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *