Election : असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में एक और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान, 4 मई को नतीजे

आज चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों की घोषणा की।

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा  वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे । सभी राज्यों की विधानसभा सीटों और उपचुनाव पर नतीजे 4 मई को आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *