कटक की दो जगहों पर अन्नपूर्णा गौशाला का गौपूजन समारोह

कटक,आज गौपाष्टमी का पर्व है।इस पावन गौपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में शहर के दो प्रसिद्ध मंदिरों में अन्नपूर्णा गौशाला की तरफ से गौपूजन समारोह आयोजित हुआ है। दोनों ही मंदिरों में सुबह से गौभक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली थी।

सुबह से स्थानीय श्यामबाबा मंदिर और सिडिए स्थित मंगला मंदिर में भक्तों में गौपाष्टमी को लेकर जोश पूरा उंचाई पर दिखा। महिलाएं सज-धजकर पारंपरिक पोशाक में गौपूजन करते दिखी बड़ी संख्या में।

सिडिए स्थित मंगला मंदिर में अन्नपूर्णा गौशाला की तरफ से गौपूजन समारोह को संचालित कर रहे थे रमण बगड़िया,सरत सांगानेरिया , दीपक काजरिया, सज्जन शर्मा, बिनोद चौधरी, संजय संतुका,राजु शर्मा और रमेश शर्मा।

सिडिए मारवाड़ी समाज ने सेक्टर ६ स्थित मंगला मंदिर प्रांगण में गौपाष्टमी महोत्सव पालन करने में पूरी जिम्मेदारी उठायी। व्यवस्था उत्तम रही। उपस्थित सारे गौभक्त बड़े ही खुश दिखे गौमाता की पूजा कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *