कटक, अन्नपूर्णा गोशाला, गोपाष्टमी मेला उत्सव के सफल आयोजन हेतु एक तैयारी बैठक मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय मे आयोजित की गई।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार सिंघानिया, रमन बागड़िया, सरत संगानेरिया, सत्यनारायण भरालेवाल, सुशील सिकरीया , नंदकिशोर जोशी, महेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, मनोज नागंलिया, संतोष बानपुरिया, श्यामसुंदर चौधरी, मनोज उदयपुरिया, राजकुमार अग्रवाल, अनील कमानी, एंव मनोज अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए तथा कार्यकारिणी समिति को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं गईं।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मेले में कई गणमान्य मंत्रीगण एवं अतिथियों के आगमन की संभावना है, अतः संपूर्ण व्यवस्थाएँ सुसंगठित एवं उत्कृष्ट स्तर पर की जाएं। यह सूचना राजकुमार सिंधानिया, अध्यक्ष अन्नपूर्णा गोशाला ने प्रदान की ।

